- Hindi News
- National
- Dalsinghsarai News Sp Honored Daroga Sangeeta Kumari For Doing Specific Work
विशिष्ट कार्य करने पर एसपी ने दारोगा संगीता कुमारी को किया सम्मानित
दलसिंहसराय| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को एसपी विकास वर्मन ने जिला के कई महिला पुलिस अधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया है। इसमें दलसिंहसराय में पदस्थापित दारोगा संगीता कुमारी को विशिष्ट कार्य को लेकर मेडल, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है। वहीं संगीता कुमारी के अलावे एसपी ने महिला थानाध्यक्ष नीलिमा कुमारी, नगर थाना की दारोगा पुष्पलता कुमारी, सामान्य शाखा की महिला सिपाही मीरा कुमारी, गोपनीय शाखा की महिला सिपाही रेशमी कुमारी, पुलिस कार्यालय की महिला सिपाही अनिता कुमारी, नगर थाना की महिला सिपाही मीनू कुमारी आदि को भी सम्मानित किया है।