बच्ची के साथ हैवानियत करने वालों पर चले स्पीडी ट्रायल
सीपीएम बिरनामा शाखा ने होली के दिन एक बच्ची के साथ हैवानियत की जांच टीम गठित कर इस निंदनीय घटना में त्वरित कार्रवाई की मांग किया है। जांच टीम के लोगों ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने ननिहाल में रह रही है, उसकी विधवा नानी काफी निर्धन है। वे लोग मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती है। माकपा इस घटना की स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने, पीड़ित को दस लाख मुआवजा की मांग देने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है। जांच टीम में जिला कमेटी सदस्य उपेंद्र राय, रामप्रवेश राय, शाखा सचिव रमेश कुमार राय, चिरंजीव राय शामिल थे।