रोसड़ा को जिला बनाने को लेकर धरना जारी
रोसड़ा|रोसड़ा को जिला बनाने के मुद्दे को लेकर 16 वें दिन गुरुवार को भी धरना - प्रदर्शन का दौर जारी रहा। धरनार्थियों ने आक्रोश जताते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। धरना स्थल पर आदर्श विकलांग सेवा संस्थान रोसड़ा के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में धरना - प्रदर्शन आयोजित की गई। धरनार्थियों को संबोधित करते हुए लक्ष्मण पासवान ने जिला बनाने की मांग को लेकर आंदोलन को तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोसड़ा क्षेत्र के लोगों के साथ सौतेलापन व्यवहार करना बंद करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. सुनील सिंह ने जिला बनाने को लेकर चल रहे आन्दोलन में क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए धरना-प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की। धरना पर बैठे विवेकानंद झा ने अब तक जिला नहीं बनने को लेकर राजनेताओं और जनप्रतिनिधियों की इच्छा शक्ति की कमी और रुचि लेना नहीं बताया। मौके पर दिनेश्वर प्रसाद सिंह, अमरनाथ भारती, टुनटुन पासवान, सुधीर कुमार मिश्र, राम सेवक रजक, संतोष कुमार, सतीश राना, सच्चिदानंद शर्मा, चन्द्रभूषण, नरेन्द्र कुमार किंग, र|ेश्वर यादव, शशांक राज आदि थे।