पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जदयू की बैठक में छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत हुए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड की सारंगपुर पूर्वी पंचायत में शुक्रवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष सरवेन्दु कुमार शरण की अध्यक्षता में जदयू कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से छात्र जदयू जिलाध्यक्ष रणधीर कुमार ने छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद चंद्र प्रकाश गांधी को मनोनीत कर मनोनयन पत्र देकर व माला पहनाकर स्वागत किया। गांधी को छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने से जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए छात्र जदयू जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। मौके पर विक्रांत कुमार, राजू कुमार, सोनू कुमार, नागेश्वर राय , प्रमोद कुमार राय, सत्यप्रकाश, श्रवण राय, संजीव कुमार राय, हीरानंद राय, राजा कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

मोरवा छात्र जदयू प्रकोष्ठ की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...