पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Task Force Constituted In All Four Divisions To Stop Child Marriage

बाल-विवाह रोकने को चारों सब डिवीजन में टास्क फोर्स गठित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाल-विवाह व दहेज-प्रथा उन्मूलन के लिए समस्तीपुर सदर, पटोरी, रोसड़ा व दलसिंहसराय इन चारों सब-डिवीजन में जिला स्तर पर टास्क फोर्स गठित कर दी गई है। मगर पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स का गठन नहीं हो सका है। इसके कारण इन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है। बताया जाता है कि जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स गठित करके बाल-विवाह व दहेज-प्रथा को रोकना और लोगों को कम उम्र में शादी करने के नुकसान के बारे में जागरूक करना है। जिला स्तर व प्रखंड स्तर पर टॉस्क फोर्स का गठन करके जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन अभी पंचायत स्तर पर टॉस्क फाेर्स का गठन नहीं होने के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार नहीं हो पा रहा है। हालांकि विकास-मित्र द्वारा अपने स्तर से प्रयास कर इस तरह के सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। हालांकि यह अभियान तभी सफल होगा जब जिले में इन सामाजिक कुरीतियों पर पूरी तरह से लगाम लगाने में सफलता मिलेगी। जिला कोऑर्डिनेटर अरविंद कुमार का कहना है कि चार सब-डिविजनों व 20 प्रखंड में टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है जो पूरी तरह से कार्यरत है।

395 विकास मित्र के माध्यम से चलेगा जागरूकता अभियान

बताया जाता है कि जिले में 395 विकास-मित्र के माध्यम से बाल-विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नशा करने से होने वाले नुकसान के बारे भी जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इसकी जानकारी देने के अलावा इसे रोकने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ठोस पहल की जाएगी। बताया जाता है कि शहर से कोसों दूर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी सामाजिक कुरीतियों की जड़ें मजबूत है। इसे रोकने के लिए ठोस पहल होगी।वहीं पंचायत स्तर पर टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा।


पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स के गठन में हो रहा विलंब

पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स का जल्द किया जाएगा गठन

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जिला व प्रखंड स्तर पर टॉस्क फोर्स का गठन किया गया है। जो कार्य भी करना शुरू कर दिया है। वहीं लोगों को विकास जागरूक भी किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर टॉस्क फोर्स का गठन जल्द किया जाएगा।
-दिनेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी
खबरें और भी हैं...