- Hindi News
- National
- Sarayranjan News Teachers Appointed To Meet Bihar Legislative Assembly President Submitted Their Demand Letter
बिहार विधान सभा अध्यक्ष से मिलकर नियोजित शिक्षकों ने सौंपा मांग पत्र
नियोजित माध्यमिक शिक्षक द्वारा अपनी मांगों को लेकर चल रहे हड़ताल के सत्रहवें दिन हड़ताली शिक्षकों ने उच्च विद्यालय रूपौली में मूर्ति अनावरण को लेकर आए बिहार विधान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से मिलकर मांग पत्र सौंपा।
इसमें कहा गया है कि माध्यमिक संवर्ग के नियोजित शिक्षकों के 25 फरवरी से हड़ताल पर चलें के कारण सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन एवम इंटर व मैट्रिक का मूल्यांकन कार्य ठप है। साथ ही माध्यमिक संवर्ग के हड़ताली शिक्षकों
पर निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। शिक्षकों को सातवें वेतन के पे लेवल 7 व 8 का
लाभ देने, सेवाशर्त का निर्धारण, उत्क्रमित उच्च विद्यालय के संचालन के लिए अलग नियमावली, गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्ति देने व संघ व सरकार के बीच
समन्वय स्थापित करने में सार्थक पहल की मांग की। इस दौरान बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य सिद्धार्थ शंकर, रणजीत कुमार, डाॅ. दुर्गानंद चौधरी, डॉ. ललित कुमार घोष, मनोज कुमार मंगलम, मो. वसी इमाम, सरोज कुमार झा सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
विस अध्यक्ष को मांग पत्र सौंपते नियोजित शिक्षक संघ के अधिकारी।