- Hindi News
- National
- Samastipur News Teachers Continue Strike And Burn Cm39s Effigy In Support Of Demands
शिक्षकों ने हड़ताल जारी रखकर मांगों के समर्थन में सीएम का पुतला फूंका
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षकों ने हड़ताल के 22 वें दिन सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर सीएम, शिक्षा मंत्री व शिक्षा विभाग के अपर सचिव का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि कहा समान सेवा शर्त व पूर्ण राज्यकर्मी की दर्जा मिलने तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं जिला कार्यालय सचिव शंभू कुमार सुमन ने कहा कि शिक्षा, शिक्षक व बच्चों के हित को देखते हुए अविलंब राज्य समन्वय समिति से सरकार वार्ता कर हमारी संवैधानिक मांगों को पूरा करें। पवन कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार की दमनात्मक कार्रवाई से हमारा आंदोलन और उग्र होगा। उन्होंने शिक्षकों से बिना किसी डर भय का अपनी एकता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि अपनी चट्टानी एकता के बदौलत अपना अधिकार पाने में सफल होंगे। मौके पर विरदे लाल यादव, अरुण यादव, अजित कुमार, डॉक्टर चन्द्रशेखर प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, गंगा प्रसाद यादव,सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, रमेश कुमार, शशिशेखर प्रसाद, अजय कुमार, राजीव रंजन, सुधीर कुमार, सकल देव ठाकुर, मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करते शिक्षक।