25 वें दिन भी शिक्षकों ने जारी रखी हड़ताल, नारेबाजी की
शिक्षकों की हड़ताल 25वें दिन भी जारी है। इस दौरान सभी शिक्षक बीआरसी के प्रांगण में लगातार धरना पर बैठे हुए हैं। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा संचालन राकेश कुमार ने किया। धरना को संबोधित करते हुए रघुनाथ राय ने कहा कि सरकार में बैठे लोग सता के नशे में चुर है। इसके हठधर्मिता के कारण होली जैसे पवित्र पर्व से शिक्षक मनहूस रहे। मौके पर शशीशेखर, मुकेश कुमार, मनोज कुमार,संतोष कुमार, बीणा कुमारी, शोभा कुमारी,मनोरमा मूर्ति, कुमार गौरव, नित्यानंद राम, रितेश कुमार सिंह, मो सरफराज, मो आफताब आलम,अब्दुल सलाम, मो इमरान, मो एजाज, रानी कुमारी,सुधा कुमारी,लक्ष्मी कुमारी,सूर्यनाथ पासवान,राम देव राय आदि थे।
सरायरंजन में सरकार की नीति को कोसा
सरायरंजन में धरना स्थल पर बैठे हड़ताली शिक्षक।
वारिसनगर में शिक्षकों ने किया धरना-प्रदर्शन
मोहिउद्दीननगर में बीआरसी पर धरना पर बैठे शिक्षक।
सरायरंजन | प्रखंड संसाधन केंद्र बथुआ बुजुर्ग में हड़ताली शिक्षकों का धरना - प्रदर्शन जारी रहा। धरना स्थल पर सभा की अध्यक्षता अरविंद कुमार झा ने की एवं संचालन मोहम्मद कलाम ने किया। सभा को संबोधित करते हुए सचिव सदस्य अभिराम झा ने कहा कि हमलोग अपना हक लेकर रहेंगे अन्यथा सरकार की दोरंगी नीतियों का प्रतिरोध जारी रखेंगे। धरना सभा में प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने उपस्थित होकर धरनार्थियों का हौसला बढ़ाया। मौके पर रामानंद सहनी, भारद्वाज सहनी , रतन कुमार, विनोद ठाकुर, सीमा कुमारी ,सरिता कुमारी ,मोहम्मद फैसल आलम, मोहम्मद फैयाज अहमद, उमेश चंद्र ठाकुर आदि थे।
वारिसनगर | बीआरसी भवन के सामने शिक्षकों की हड़ताली सभा में प्रदेश समन्वय समिति सभा में प्रदेश समन्वय समिति महा सचिव मंडल सदस्य सह जिला अध्यक्ष मंडल सदस्य रामचंद्र राय एवं जिला समन्वय समिति से कुमार गौरव, अनुज कुमार, चंद्रशेखर राय उपस्थित हुए। सभा की अध्यक्षता समन्वय समिति के अध्यक्ष सुधीर कुमार पांडे एवं संचालन नीलम कुमारी एवं अबरार अहमद के द्वारा किया गया। सभा को संबोधित करते हुए रामचंद्र राय ने कहा कि हम लोग अपनी मांग पर अडिग हैं। जब तक सरकार हमारे मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं करेगी हम झुकने वालों में से नहीं हैं।