पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Teachers To Continue Strike Till Implementation Of Seventh Pay Commission Recommendation

सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा लागू करने तक शिक्षक जारी रखेंगे हड़ताल, पढ़ाई ठप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के चीनी मील परिसर में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की हड़ताल 17 वें दिन गुरूवार को भी जारी रही। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. बालो यादव व संचालन राम मनोहर दास ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार के द्वारा बजट सत्र में शिक्षक संगठनों से बिना संवाद किए एकतरफा वेतन वृद्धि को औपचारिक घोषणा बताया। साथ ही कहा कि सरकार जब तक सातवें वेतन आयोग के वेतनमान व लेवल सात व आठ का वेतन आरंभ नहीं करती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मौके पर शाह जफर इमाम, राम दयाल चौधरी, नीतीश कुमार, नदीम खान, अरविन्द कुमार, राजेश र|ाकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर जितवारपुर प्रखंड कार्यालय पर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षक 25 वें दिन हड़ताल पर रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा सरकार हम शिक्षकों को दिग्भ्रमित करने का काम कर रही है। समान सेवा शर्त व पूर्ण राज्यकर्मी की दर्जा मिलने तक हड़ताल जारी रहेगा। सभा को संबोधित करने वालों में शंभू कुमार सुमन, विरदे लाल यादव, अरुण यादव, अजित कुमार, डॉ. चन्द्र शेखर प्रसाद, अमरेन्द्र कुमार, गंगा प्रसाद यादव, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, सुधा कुमारी, रागिनी कुमारी, प्रतिभा कुमारी, संतोषी कुमारी, अमिता महंथी, श्वेता रानी, पुनम कुमारी, नीलू कुमारी, अनिता कुमारी, रेखा कुमारी, रंजू कुमारी, बेबी कुमारी भारती, विभा कुमारी, कुमारी नीतू सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

25 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे शिक्षक बीआरसी पर दिया धरना, की नारेबाजी

रोसड़ा|समान काम के लिए समान वेतन, समान सेवा शर्त समेत मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 25 वें जारी रहा। हड़ताली शिक्षकों ने स्थानीय बीआरसी पर प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं मदन पासवान के संचालन में धरना - प्रदर्शन आयोजित की गई। टीएसयूएनएसएस के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार साहु ने सरकार पर आक्रोश जताते हुए कहा कि उन्हें नौनिहालों के शिक्षा की कोई चिंता नहीं है । अगर इस बात पर सरकार ख्याल करती तो बच्चों के भविष्य एवं शिक्षक के हितों के लिए सकारात्मक निर्णय अवश्य ही लेती। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कुमार शिवम ने सरकार की दोहरी नीति की जमकर आलोचना की। नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (मूल ) के जिलाध्यक्ष कुमार रजनीश ने हड़ताली शिक्षकों का आह्वान किया कि वे अपने चट्टानी एकता के बदौलत हक के लिए संघर्षरत रहे। मौके पर चंदन कुमार सिंह, मो. जुवैद, मो.अजमत, दीपनारायण रजक, अरविंद पासवान, रेणुका रानी आदि थी।

हसनपुर के 120 सरकारी स्कूलाें में 25 दिनों से लटका है ताला, विभाग मौन

हसनपुर|समान काम-समान वेतन सहित सात सूत्री मांगों को लेकर नियोजित शिक्षकों की जारी हड़ताल के कारण प्रखंड के 120 प्राथमिक व मध्य स्कूलाें में पिछले 25 दिनों से ताला लटका हुआ है। हड़ताली शिक्षक विद्यालयों में तालाबंदी कर संघ भवन पर धरना प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसको लेकर हड़ताल के 25वें दिन गुरुवार को भी हड़ताली शिक्षकों ने संघ भवन पर धरना देकर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों को धरना सभा के माध्यम से संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने कहा कि जब तक उन लोगों की मांगें पूरी नहीं की जाती है, तब तक वे सभी हड़ताल को जारी रखकर पठन -पाठन से दूर रहेंगे। बताया जाता है कि मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षक पिछले 17 फरवरी से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस मौके पर भवेश्वर कुमार, राजीव कुमार, सुमित यादव, बैद्यनाथ रजक सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।

बीआरसी पर रोसड़ा के हड़ताली शिक्षक।

प्रखंड कार्यालय पर 25 वें दिन हड़ताल पर डटे शिक्षक।
खबरें और भी हैं...