- Hindi News
- National
- Samastipur News Teachers Will Continue The Struggle Till The Demands Are Met For Full State Worker Status Equal Service Conditions And Government Facilities
पूर्ण राज्यकर्मी का दर्जा, समान सेवा शर्त व सरकारी सुविधाएं पाने के लिए मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे शिक्षक
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर शिक्षकों का हड़ताल 26 वें दिन शुक्रवार को भी प्रखंड कार्यालय पर जारी रहा। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने कहा कि यह गुरू पद के प्रतिष्ठा की लड़ाई है। पूर्ण राज्यकर्मी का दर्जा, समान सेवा शर्त व सरकारी सुविधाएं पाने के लिए तब तक संघर्ष जारी रहेगा जब तक सरकार शिक्षकों को सम्मान के साथ समान अधिकार नहीं देती है। बताया गया कि शिक्षकों के मान-सम्मान में इसी कमी को लेकर आज कोई भी युवक शिक्षक बनने के नाम पर विचलित होते हैं। मौके पर पवन कुमार शर्मा, विरदे लाल यादव, अमरेन्द्र कुमार, अजीत कुमार, अरुण यादव, डॉ. चन्द्रशेखर प्रसाद, गंगा प्रसाद यादव, चिंता कुमारी, टिंकू कुमारी, सुधा कुमारी, इल्ताफ हुसैन, अमिता कुमारी, शिवा प्रसाद गुप्ता, बैद्यनाथ महतो सहित शिक्षक मौजूद थे।
पटोरी के 114 स्कूल में 26वां दिन भी लटका रहा ताला
शाहपुर पटोरी | प्रखंड के शिक्षा भवन में मांगों को लेकर हड़ताली शिक्षक संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार राय की अध्यक्षता एवं जयानंद कुमार के संचालन में बैठक आयोजित किया । बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयुक्त सचिव अभय आजाद ने कहा कि सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं किया गया। शिक्षक और शिक्षा को अनदेखी करने वाले सरकार पर आने वाले चुनाव मे भी असर पड़ेगा। बैठक मे निर्णय लिया की 13 से 20 मार्च तक अपनी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अभिभावक, प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी आदि को जागरूक किया जाएगा। मौके पर मधुरेंद्र कुमार, कुमार मनोज, पुष्पा कुमारी, नवीन पांडे, प्रवीन तरुण, श्रवण कुमार, अंजनी कुमारी, नीतू सिंह, सुधा कुमारी, राजन, अभिषेक कुमार, मो सहवान नजमी, रवि शंकर, सुरेंद्र राम, संगीता गुप्ता, कंचन कुमारी, चंचला सिंह, राहुल कुमार, निर्मला राय, नीतू कुमारी, पिंकी कुमारी, मो इजहार आलम, ललन कुमार, मो चांद हसन, अमोद कुमार, अमरेश सहनी, विकास कुमार सहित शिक्षक मौजूद थे ।
पटाेरी के शिक्षा भवन में मौजूद हड़ताली शिक्षक।
प्रखंड कार्यालय पर 26वें दिन धरना देते संघर्ष समिति के कार्यकर्ता।