- Hindi News
- National
- Samastipur News Teachers Will Stand Till The Fulfillment Of Strike Demands Regarding Corona
कोरोना को लेकर रोकी जाएगी हड़ताल मांगें पूरी होने तक डटे रहेंगे शिक्षक
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से अपनी हड़ताल जारी रखते हुए शनिवार को डीईओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान कोरोना वायरस को लेकर जिले में धारा 144 लगाए जाने व भीड़ नहीं इक्ट्ठा करने को लेकर हड़ताल समाप्ति पर जिला प्रशासन के निर्देश पर संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य निलय कुमार ने बताया कि राज्यस्तरीय अधिकारियों के निर्देश बाद ही हड़ताल को 31 मार्च तक रोकने का निर्णय लिया जाएगा। इसको लेकर पटना में रविवार को बैठक होनी है। मांग पूरी होने तक शिक्षक हड़ताल पर डटे रहेंगे। इससे पूर्व संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ को मूल्यांकन केंद्र निदेशकों व शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा वापस लेने व 24 फरवरी तक वेतन का भुगतान करने की मांग की।
शिक्षक करेंगे कोरोना वायरस को लेकर नुक्कड़ सभा
प्रखंड कार्यालय पर राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर शिक्षकों की हड़ताल का 27 वें दिन शनिवार को जारी रही। इस दौरान समिति के प्रखंड अध्यक्ष हरिमोहन चौधरी ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समिति नुक्कड़ सभा के माध्यम से यह अभियान चलाएगी। साथ ही प्रशासन का सहयोग भी करेगी। अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश समन्वय समिति की आपातकालीन बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही आगे की रणनीति तय होगी।
प्रखंड कार्यालय पर धरना देते शिक्षक संघ के कार्यकर्ता।
संघर्ष समन्वय समिति के निर्देशों का होगा अनुपालन
सरायरंजन| अनिश्चितकालीन हड़ताल के 27 वें दिन भी नियोजित शिक्षक प्रखंड संसाधन केंद्र में एकत्र हुए। आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि सरायरंजन प्रखंड सहित पूरे बिहार के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने यह साबित कर दिया है कि हम सभी शिक्षक एक हैं । राज्य सरकार शिक्षकों से वार्ता करने में जितनी देरी कर रही है, सरकार को उतना ही नुकसान उठाना पड़ेगा। अध्यक्षता रामचंद्र पासवान ने की। संचालन मंजू कुमारी ने किया। मौके पर ललित पासवान, भुवनेश्वर प्रसाद, संजीव कुमार, सुनील कुमार झा ,रामानंद सहनी, पंकज कुमार ,मुकेश कुमार थे।
अभिभावकों से संपर्क कर मांगा समर्थन
मोहिउद्दीननगर| शिक्षकों की हड़ताल जारी रही। इस दौरान सभी शिक्षक बीआरसी के प्रांगण में धरने पर बैठे रहे। उसके बाद सभी शिक्षकों ने गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाकर अभिभावकों से समर्थन मांगा। इसकी अध्यक्षता शैलेन्द्र कुमार सिंह ने की। वहीं हसनपुर में शिक्षकों ने संघ भवन पर धरना दिया । धरना सभा में पहुंचे जिला अध्यक्ष मंडल के कुमार रजनीश, संयोजक नंद किशोर यादव व मो.अबरार आलम ने संबोधित करते हुए हड़ताली शिक्षकों को हौसला अफजाई किया। साथ ही मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया। इस मौके पर शंभू प्रसाद, राजीव सिंह, भवेश्वर कुमार, सविता वर्मा थे।