पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ujiyarpur News Team Of Officials Associated With Child Marriage Eradication Campaign Counseling To Stop Child Marriage

बाल विवाह उन्मूलन अभियान से जुड़े अधिकारियों की टीम बाल विवाह रोकने के लिए काउंसेलिंग की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के गावपुर मेंं जिला स्तरीय बाल विवाह उन्मूलन अभियान से जुड़े अधिकारियों की टीम ने एक बाल विवाह का होने से रोकने के लिए गुरुवार को काउंसलिंग की गई। परिजनों को बाल विवाह से होने वाली लड़का-लड़की की परेशानी के साथ ऐसा करने वालो को कानूनी रूप से मिलने वाली सजा के संबंध में भी विस्तार से बताया गया। कानूनी रूप से अवैध रूप से बाल विवाह कराने में सहयोग करने वाली पड़ोसी, ग्रामीण, बाराती, बैंड बाजा व टेंट-पंडाल वाले, हलुआई, निमंत्रण कार्ड छापने वाले के साथ शादी कराने वाले पंडितों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान के जिला समन्वयक अरविन्द कुमार तथा प्रखंड समन्वयक रश्मि कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गावपुर के नवम कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की संभावित शादी रोकने के लिए परिजन को समझाया गया। टीम उजियारपुर थाना आकर सारी स्थिति से थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह को भी अवगत कराया।

हर किसी को इस नेक मुहिम से जुड़ना चाहिए

बेगूसराय|सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों को 5 रुपए में भोजन कराने का काम करने वाली संस्था साईं की रसोई के 191 वें दिन अमर ज्योति हॉस्पिटल की पूरी टीम ने गरीब लोगों को भोजन कराया। इस अवसर पर अमर ज्योति हॉस्पिटल के निदेशक चन्दन कुमार ने बताया कि हमारे शहर में भूखों को भोजन देने को समर्पित साईं की रसोई ने एक मिसाल कायम किया है। हम सभी को चाहिए कि ऐसे नेक कार्यों में अपना योगदान जरूर दें। मरीजों की सेवा के साथ साथ अमर ज्योति हॉस्पिटल जरूरतमंदों की सेवा के लिए भी तत्पर रहती है।

उजियारपुर में थानाध्यक्ष के साथ बैठक करते बाल विवाह उन्मूलन अभियान के अधिकारी।
खबरें और भी हैं...