सत्याग्रह आंदोलन का 63वां दिन भी रहा जारी
गैर संवैधानिक नागरिकता कानून वापस लेने की मांग पर समाहरणालय के समक्ष संविधान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गत 10 जनवरी से शुरू सत्याग्रह आंदोलन गुरुवार को 63 वें दिन भी अनवरत जारी रहा। मौके पर नासरीन अंजुम, साजिदा खातुन एवं सत्यनारायण सिंह की तीन सदस्यीय अध्यक्षमंडल की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया। सत्यनारायण सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि बुंलद हौसले के साथ गैर संवैधानिक नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं मो. मेराज आलम ने सभा का बारी-बारी से संचालन किया। मो. रुबैद, पप्पू खान, खालिद अनवर, शाहिद रजा, प्यारे खां, मसीर आलम सिद्दीकी, शादमान हसन, मो. मेराज, नसीम अब्दुल्ला, मसूद जावेद, मो. तनवीर आलम, राम विनोद पासवान, सुनील कुमार, गंगा प्रसाद पासवानने सभा को संबोधित किया।