- Hindi News
- National
- Samastipur News The Affiliation Of A Educational Institute In Samastipur Is Doubtful 173 Crores Rupees
समस्तीपुर के एक शिक्षण संस्थान की संबद्धता संदेहास्पद, 1.73 कराेड़ रुपए के लाेन पर राेक
समस्तीपुर के एक शिक्षण संस्थान की संबद्धता संदेहास्पद हाेने के बाद स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड याेजना से 117 छात्र-छात्राअाें के नाम पर जारी 1.73 कराेड़ रुपए के शिक्षा लाेन का मामला फंस गया है। समस्तीपुर के अाॅल इंडिया इंस्टीट्यूट अाॅफ पारा मेडिकल एंड रिसर्च की संबद्धता काे संदेहास्पद करार देते हुए बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड ने 117 छात्र-छात्राअाें के बैंक खाते काे फ्रीज करने का अादेश जारी किया है। इसमें बेगूसराय के 83, समस्तीपुर के 23, मुजफ्फरपुर व दरभंगा के 3-3, सारण के 2, गया, सीवान व मधेपुरा के 1-1 छात्र प्रभावित हुए हैं। इन छात्राें के नाम शिक्षा लाेन के तहत 1.14 कराेड़, बुक एवं स्टेशनरी तथा लीविंग एक्सपेंस के नाम पर 59.72 लाख रुपए इनके खाते में भेजे गए थे। इसी बीच शिक्षा विभाग की जांच में समस्तीपुर की उक्त संस्था की संबद्धता के संबंध में अस्पष्ट जानकारी के बाद बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक ने बेगूसराय, दरभंगा, समस्तीपुर, गया, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, सारण व सीवान डीएम काे पत्र लिखकर अादेश जारी किया है। खाता फ्रीज करते समय छात्र-छात्राअाें के खाते में कितनी राशि उपलब्ध है इसकी जानकारी भी मांगी गई है।