- Hindi News
- National
- Ujiyarpur News The Amount Of Grant Sent To The Account Of Four Dependents
चार आश्रितों के खाते में भेजी अनुदान की राशि
अंचल के चार व्यक्तियों का गत वर्ष अलग-अलग दुर्घटना में मौत के बाद सभी मृतक के आश्रितों को चार-चार लाख रुपए मुआवजा राशि लाभार्थियों के बैंक खाता में भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ संजय कुमार महतो ने बताया कि आपदा विभाग द्वारा मृतक अनुग्रह अनुदान की राशि दी गई है। सीओ ने बताया कि सड़क दुर्घटना के दो मृतक चैता के योगेन्द्र सहनी की राशि उनके आश्रित प|ी श्यामा देवी तथा चांदचौर के मृतक गोविंद कुमार की राशि प|ी रेणु कुमारी के खाता में भेजी गई। वहीं, पोखरा में डूब कर मृत्यु हुई सुनीता देवी का चेक उनके पति नथुनी ठाकुर तथा बज्रपात से अंडाहा के मृतक उदय शंकर का चेक प|ी मनीषा कुमारी को भेजा गया है।
14 को पुलिस अधीक्षक के समक्ष हाेगा प्रदर्शन
समस्तीपुर | झूठे मुकदमे में भाकपा माले कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ दलसिंहसराय के डीएसपी, इंस्पेक्टर, उजियारपुर थानाध्यक्ष एवं अंगारघाट थाना के एसआई पर कार्रवाई की मांग को लेकर 14 मार्च को भाकपा माले कार्यकर्ता मालगोदाम चौक से जुलूस निकालकर एसपी के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए खेग्रामस के जिलाध्यक्ष सह माले नेता उपेंद्र राय ने कहा कि प्रदर्शन की अनुमति के लिए एसपी एवं अनुमंडलाधिकारी को आवेदन पत्र दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि दलित- गरीब के लिए संघर्ष करने वाले को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। भाकपा माले इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।