- Hindi News
- National
- Hasanpur News The Atmosphere Of Devotion Due To The Conduct Of Ashtayam Yagya
अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से भक्तिमय हुआ माहौल
प्रखंड के पटसा गांव स्थित जानकी महारानी स्थान परिसर में होली के अवसर पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया। वहीं गांव स्थित निर्माणाधीन सर्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भी अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ मंडप में यज्ञ भगवान की पूजा अर्चना व राम नाम संकीर्तन के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बन गया। रामायण पाठ व अष्टयाम यज्ञ को सफल बनाने में पूर्व मुखिया रामकिशोर राय, मधुकांत झा, सूरज कुमार मिश्रा, मोहन जी मिश्रा, गोपाल जी झा, राधा कांत मिश्रा, ज्योति नाथ मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, सत्यनारायण मिश्रा, लक्ष्मण झा, बुद्धन मिश्रा, परमानंद ठाकुर, रंजीत झा, रामकुमार यादव, पवन झा, बमबम झा, वेदानंद झा, मणिकांत झा, विवेकानंद मिश्रा, वैद्यनाथ झा, मेघानंद झा, विपिन कुमार झा सहित कई श्रद्धालु सक्रिय थे।