पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Morva News The Boycott And Picketing Of Anm For The Demand Of Salary Payment Continues For The Third Day

वेतन भुगतान की मांग को लेकर एएनएम का कार्य बहिष्कार व धरना तीसरे दिन भी जारी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एएनएम कर्मियों को 10 माह से वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित कर्मियों ने बिहार राज्य चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ मोरवा के बैनर के तहत एएनएम रेणु कुमारी की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार कर प्रखंड सीएचसी के मुख्य द्वार पर धरना दिया। एएनएम कर्मियों के कार्य बहिष्कार से प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं की व्यवस्था चरमरा गई है।जबतक सरकार वेतन का भुगतान नहीं करती है तबतक एएनएम कर्मियों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया। एएनएम कर्मियों ने बताया कि आंदोलन को तेज करने के क्रम में सीएचसी में डिलेवरी समेत अन्य कार्यों को बाधित कर मुख्य द्वारा में तालाबंदी की जाएगी। मौके पर अनिता कुमारी, विभा कुमारी, रेखा कुमारी, रीता कुमारी,हीरा कुमारी, रेणु कुमारी, रुबी कुमारी राय, इंदु कुमारी, रीना कुमारी, मीना कुमारी समेत प्रखंड क्षेत्र के सभी एएनएम शामिल थे।

खबरें और भी हैं...