- Hindi News
- National
- Rosara News The Example Of Brotherhood Shows The Holi Of Bhirha The Glimpse Of Vrindavan And Barsane Both People Of The Community Are Involved
भाईचारे की मिसाल पेश करती है भिरहा की होली, वृंदावन और बरसाने की दिखती है झलक, दोनों समुदाय के लोग होते हैं शामिल
मिथिलांचल के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत भिरहा गांव में मनाई जाने वाली होली वृन्दावन व बरसाने की झलक प्रस्तुत करती है। पर्व के मौके पर यहां साम्प्रदायिक सौहार्द एवं आपसी भाईचारा देखने काे मिलता है। बुजुर्ग डॉ. रामविलास राय बताते हैं कि तकरीबन दो सौ वर्ष पूर्व इस परंपरा की शुरुआत हुई थी। वृंदावन व बरसाने की होली देखकर लोटे पूर्वजों ने एक अनोखे और नए अंदाज में होली मनाए जाने की शुरुअात की। आजादी के पश्चात 50 के दशक तक इस खुशी के जश्न में हाथी-घोड़े भी शामिल किए जाते थे। अब नए युग में इसकी जगह बिजली की रंग-बिरंगी रोशनी और बैंड बाजों के साथ संगीत एवं घुंघरुओं की मधुर झंकार ने ले ली है। अमीर-गरीब अाैर जात-पात का बंधन नहीं रहने के चलते बड़ी संख्या में मुस्लिम भाई एवं अन्य जाति और सम्प्रदाय के लोग जश्न में शरीक हुआ करते हैं। होली का पर्व मनाए जाने को लेकर गांव में बनाई जाती है तीन टोलियां जो एक दूसरे को इस उत्सव के प्रति जागरूक करने का काम करती है। गांव अवस्थित तीनों मंदिरों पर टोलियां अपना पड़ाव डालती है। होलिका दहन पर पूरी रात आतिशबाजियां होती है। गांव के तीनों मंदिर परिसर के निर्मित पंडालों में गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति हाेती है। होलिका दहन समाप्त होते ही नीलमणि उच्च विद्यालय परिसर में तीनों टोलियां की जुटान के बाद सम्मत जलाने की रश्म अदा की जाती है।
फगुआ पोखर पर दिन के 12 बजे से खेली जाती है होली
होली के दिन फगुआ पोखर पर दिन के 12 बजे से खेली जाती है होली। गांव के पोखर के चारों भिडों पर पुरुष-महिलाएं, युवक, युवतियां, बच्चे अाैर बूढ़ाें की भीड़ लगती है। सैकड़ों ड्राम एवं नादों में रंग घोले जाते हैं। हजारों हाथों में रहती है गुलाल-अबीर की झोली और पिचकारियां। ग्रामीण होली महोत्सव की चर्चा करते हुए बताते हैं कि राष्ट्र कवि दिनकर भी इस गांव में अनोखे ढंग से मनाई जाने वाली होली को देखकर इसे वृंदावन की होली की संज्ञा दी थी। इस बार होली महोत्सव में वाराणसी, पश्चिम बंगाल व मुजफ्फरपुर के नृत्यांगनाओं द्वारा गीत संगीत की प्रस्तुति हाेगी।
फगुआ पोखर पर लोगों की भीड़ (फाइल फोटो)।