पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hasanpur News The Supreme Court Advocated The Implementation Of Suggested Para 78

सर्वोच्च न्यायालय के सुझाए गए पैरा 78 को लागू करने की वकालत की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के मध्य विद्यालय हसनपुर रोड परिसर में रविवार को टीएसएस प्रखंड इकाई हसनपुर की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता टीएसएस शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र पोद्दार ने की। बैठक में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर जारी सामूहिक हड़ताल पर रहने की जानकारी देते हुए इसे सफल बनाने के लिए हड़ताल पर डटे रहने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार एवं जिला सचिव अभिषेक अनिल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 13 मार्च को संघ के आह्वान पर आयोजित मुंडन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की जरूरत है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समान काम के बदले समान वेतन के मामले में सुप्रीम कोर्ट के द्वारा पारित आदेश के तहत बिंदु 78 में दिए गए सलाह के आलोक में सहायक शिक्षक का दर्जा देते हुए पूर्ण वेतनमान देने की मांग की। बताया जाता है कि सुप्रीम कोर्ट ने नियोजित शिक्षकों के समान काम के बदले समान वेतन के मामले से संबंधित न्यायादेश के बिंदु 78 में एक्सपर्ट टीचर के लिए टीईटी जैसी शिक्षक पात्रता परीक्षा उतीर्ण शिक्षकों को बेहतर पे स्केल दिए जाने का सुझाव दिया है। इस मौके पर संघ के सोशल मीडिया प्रभारी आनेंदू कुमार आलोक, राजेंद्र पोद्दार, धिजेंद्र पोद्दार, प्रणव कुमार, अमित कुमार सिंहा, अंगद पोद्दार आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...