- Hindi News
- National
- Samastipur News The Truck Crushed The Young Man Returning From Dholi To Samastipur Referred
ढोली से समस्तीपुर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला, रेफर
समस्तीपुर| ससुराल ढोली मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर लौट रहे बाइक सवार युवक को एनएच 28 पर बलीगांव थाना क्षेत्र के चिकनौटा गांव के पास एक ट्रक ने कुचल दिया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। युवक शहर के काशीपुर मोहल्ला का अजय कुमार बताया गया है। घटना के बाद बलीगांव थाने की पेट्रोलिंग टीम ने युवक को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया । परिवार वालों के अनुसार अजय होली के मौके पर ससुराल गया हुआ था।