पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Three Suspected Corona Patients Including A Couple Who Returned From Abroad On Holi Were Found Refer One To Pmch After First Aid

होली पर विदेश से लौटे दंपती समेत कोरोना के तीन संदिग्ध मरीज मिले, प्राथमिक उपचार के बाद एक को पीएमसीएच किया रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के मौके पर विदेश से लौटे दंपती समेत तीन लोगों में नोबेल कोरोना वायरस से प्रभावित होने का लक्ष्ण मिला है। प्रभावित लोगों में दंपती शिवाजीनगर व जबकि एक मोहिउद्दीननगर का युवक है। मोहिउद्दीनगर के युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। जिले में इससे पूर्व विदेश से लौटे विभूतिपुर व रोसड़ा के युवक में नोबेल करोना वायरस से प्रभावित होने का मामला समने आ चुका है। अब इसकी संख्या पांच हो गई है। शिवाजीनगर के दंपती होली के मौके पर इंडोनेशिया से गांव लौटे थे। विदेश शाखा से प्राप्त सूचना के बाद सदर अस्पताल में डॉ. नागमणि ने दंपती की जांच के बाद दोनों में स्थिति समान्य रहने पर दोनों को वापस घर जाने को कहा गया है। उधर, दुबई से 4 मार्च को समस्तीपुर पहुंचे मोहिउद्दीनगर के युवक में नोबेल करोना वायरस का लक्ष्ण मिला है। मामला संदिग्ध होने पर युवक को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

कोरोना से बचने के लिए मास्क पहन रहे हैं लोग

नोबेल कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आरपीएफ ने स्टेशन पर अलर्ट जारी किया है। मंडल सुरक्षा आयुक्त अंशुमान त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन पर आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी समेत कर्मी मास्क पहन कर कार्य कर रहे हैं। उधर, स्टेशन पर कार्य करने वाले अन्य कर्मियों को भी मास्क पहन कर कार्य करने को कहा गया है। इसका कारण यह है कि कर्मी काराेना वायरस के प्रकाेप से बच सके। बता दें कि काराेना वायरस ने पूरी दुनिया काे अपने चपेट में ले लिया है। इसके कारण अब तक हजार से ज्यादा लाेगाें की माैत हाे चुकी है।

स्टेशन पर मास्क पहन कर कार्य रहे पुलिस कर्मी।
खबरें और भी हैं...