पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने ट्रेन से कटकर दी जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरौनी-समस्तीपुर रेलखंड पर बीते सोमवार की सुबह बसढ़िया रेलवे हॉल्ट के समीप एक महिला ने मालगाड़ी से कटकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड़ वार्ड संख्या तीन निवासी आमद अंसारी की प|ी सबला खातून (35 वर्ष) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार महिला परिवारिक कलह से तंग आकर बसढ़िया हॉल्ट के 38 नंबर रेलवे गुमटी के पास आकर दलसिंहसराय से समस्तीपुर की ओर जाने वाली रेलवे लाइन पर गुजर रही मालगाड़ी के सामने पटरी पर सो गई। जैसे ही मालगाड़ी उस जगह से गुजरी महिला कट गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उधर इस बात की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन सहित ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे अाैर उसके शव को अपने साथ घर लेते चले गए। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि महिला की मौत की खबर मिली है। सूचना पर पहुंची रेल पुलिस को शव रेलवे ट्रैक पर नहीं मिला है। वहीं, इसको लेकर अपने स्तर से छानबीन की जा रही है।

खबरें और भी हैं...