- Hindi News
- National
- Samastipur News Transaction In Police Stations And Third Degree Will Not Work With Accused Cctv Will Be Installed In Every Police Station
थानों में लेनदेन और आरोपितों के साथ थर्ड डिग्रीअब नहीं चलेगी, हर थाने में लगेगा सीसीटीवी
थानों में लेनदेन व आरोपितों के साथ थर्ड डिग्री अब नहीं चलेगी। जिले भर के थानों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करने की कवायद शुरू कर दी गई है। क्राइम कंट्रोल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम के तहत नगर व मुफस्सिल थाना समेत जिले भर के 25 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जिला मुख्यालय में बैठे पदाधिकारी अपने चेंबर से सुदूर इलाके के थानों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। एसपी विकास बर्मन ने बताया कि थानों में सीसीटीवी कैमरा लगने से भ्रष्टाचार व आए दिन थाने में मारपीट व दुर्व्यवहार की घटना पर भी रोक लगेगी। प्रथम चरण में जिले के 14 थानों को इस योजना के तहत शामिल किया गया है।
फंड उपलब्ध होने पर ओपी को भी योजना में शामिल किया जाएगा
हाल ही में एक आरोपी की शिकायत पर तीन दिनों तक मानवाधिकार आयोग की टीम ने जांच की थी। हालांकि आरोपी टीम के सामने पूर्व के बयान से पलट गया। थानों पर सीसीटीभीएनएस के तहत सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार थाना प्रभारी कक्ष, ओडी पदाधिकारी व मुंशी कक्ष, थाना कार्यालय, पुरुष व महिला हाजत, थाना परिसर, महिला व पुरुष बैरक, थाना परिसर के आगे व पीछे कुछ 18 कैमरे लगाए जा रहे हैं।
शहर में अभी 64 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खराब
शहर की सुरक्षा भगवान भरोसे है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती संभव नहीं है। इस लिए जन सहयोग से व नप की एड एजेंसी द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर 64 से अधिक उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। लेकिन जब भी शहर में कोई बड़ी घटना होती है सीसीटीवी जवाब दे जाता है। पुलिस को निजी मकानों पर लगी सीसीटीवी कैमरे का सहारा लेना पड़ता है। शहर में सीसीटीवी शोभा की वस्तु बन कर रह गई है।
नगर थाने पर सीसीटीवी कैमरा लगाता कर्मी।
पुलिस मुख्यालय ने जारी किया है दिशा-निर्देश
क्राइम कंट्रोल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम के तहत जिले के सभी 25 थानों को सीसीटीवी की जद में रखाएगा। बाद के दिनों में फंड उपलब्ध होने पर ओपी को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले के 14 थानों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है। इन थानों पर सफलता के साथ दूसरे चरण में प्रस्तावित थानों पर कैमरा लगेगा।