पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News Two Candidates Arrested For Misbehaving In The Police Recruitment Examination

सिपाही भर्ती परीक्षा में 2 अभ्यर्थियों कोकदाचार करने पर किया गया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा रविवार को शहर व आसपास के 22 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में संपंन हुई। इस दौरान करीब दस हजार परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान नकल के आरोप में दो लोगों काे गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर हाई स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर ब्लुटूथ से चोरी करते हुए एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया जिसे केंद्राधीक्षक द्वारा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। उधर, जिले के मुसरीघरारी के हरपुर एलौथ स्थित परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान चीट के साथ एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया। समाचार प्रेषण तक दोनों मामले में अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी। उधर, परीक्षा को लेकर आज दिन भर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर में आठ परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सुबह से ही मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार के साथ पुलिस की टीम परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रख रही थी। शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस कर्मियों को परीक्षा केंद्र पर तैनात किया गया था। इसके अलावा पेट्रोलिंग टीम भी गश्त लगा रही थी। परीक्षार्थियों की भीड़ के कारण दिन भर स्टेशन पर गहमागहमी बनी रही। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ व जीआरपी की टीम जगह-जगह तैनात थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद अचानक स्टेशन भीड़ बढ़ गई। इस दौरान परीक्षार्थियों ने खूब हो हल्ला भी किया।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व जांच करते परीक्षक।
खबरें और भी हैं...