पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हादसे में दो युवक घायल गंभीर, पीएमसीएच रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हलई ओपी क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत भवन के सामने समस्तीपुर-पटोरी मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक की पहचान स्थानीय लोदीपुर वार्ड 4 गांववासी प्रभु राय का पुत्र रुदल कुमार (24) के रूप में की गई। जबकि दूसरे युवक की पहचान ताराधमौन निवासी राम प्रवेश राय के पुत्र गोलू कुमार (18) के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही ओपीध्यक्ष संदीप कुमार पाल व एएसआई अवधेश कुमार यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। रुदल पटोरी प्रखंड के तारा धमौन गांव स्थित ससुराल से शुक्रवार की देर शाम युवक अपने साला गोलू कुमार के साथ वापस घर लौट रहा था।

खबरें और भी हैं...