- Hindi News
- National
- Dalsinghsarai News Ud Case Registered In The Case Of Shopkeeper39s Death In Kamraon
कमरांव में दुकानदार की मौत मामले में यूडी केस दर्ज
थाना क्षेत्र के कमरांव स्थित तकिया चौक पर बीते 7 मार्च को शौचालय निर्माण समाग्री के दुकानदार की हत्या मामले में परिवार के लोगाें ने ही खुलासा किया है कि उसकी हत्या नहीं हुई थी। उन्हाेंने रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। इस बाबत मृतक सुरेश महतो के पुत्र गुड्डू महतो (25 वर्ष) की प|ी रूपम कुमारी ने पुलिस को आवेदन देते हुए बताया है कि उनका पति शराब पीने का आदि था। दो माह पूर्व भी उसके पति ने दुकान पर ही शराब पीकर काफी हंगामा किया था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उनको किसी तरह घर पहुंचाया था। घटना से एक दिन पूर्व लगभग 8 बजे रात में उन्होंने उनकी सास सुमित्रा देवी से शराब पीने के लिए 500 रुपए मांगे। रुपए नहीं मिलने पर वह काफी गुस्से में आकर घर मे होने वाली शादी में कुछ करने की बात कहकर चले गए। अगले दिन सुबह सात बजे देवर अमरजीत कुमार अपने भैया को आवश्यक काम से बुलाने दुकान पहुंचे तो गेट लगा पाया। अंदर घुसने पर देखा कि उन्हाेंने अात्महत्या कर ली है। जान बचाने की नीयत से उसने जल्दबाजी में रस्सी को बल्ली से खोल दिया लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि परिजन के आवेदन पर पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज किया है।