पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Samastipur News University Will Go To Supreme Court To Postpone Bed Entrance Exam

बीएड प्रवेश परीक्षा स्थगित कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगा विश्वविद्यालय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एलएनएमयू में वीसी प्रो. एसके सिंह की अध्यक्षता शनिवार को हुई। इसमें राज्यादेश के आलोक में एलएनएमयू में 16 से 31 मार्च तक की परीक्षाएं स्थगित करने पर सहमति बनी। बीएड प्रवेश परीक्षा सीईटी-बीईडी 2020 की निर्धारित तिथि 29 मार्च को आगे बढ़ाने के लिए कुलाधिपति कार्यालय को इस निर्णय से अवगत कराते हुए इसके लिए सर्वोच्च न्यायालय में अर्जी दाखिल करने पर सहमति बनी। मालूम हो कि परीक्षा का वर्तमान कार्यक्रम सर्वोच्च न्यायालय के माध्यम से ही अनुमोदित है। इस लिए परीक्षा स्थगित करने से पहले नोडल विवि एलएनएमयू को सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेना अनिवार्य है। मौके पर प्रो. जय गोपाल, प्रॉक्टर डॉ. अजीत कुमार चौधरी सहित सीईटी बीईडी 2020 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अजीत कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...