- Hindi News
- National
- Pusa News Walker Gifted To Handicapped Girl On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग बच्ची को उपहार में दिया गया वाॅकर
प्रखंड के धोवगामा गांव निवासी पुष्कर राज, राजू कुमार व मृत्युंजय कुमार ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांव के ही प्रशांत कुमार की दिव्यांग पुत्री को एक वॉकर उपहार स्वरूप भेंट किया। इस दौरान बच्ची के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी। ग्रामीण चंदेश्वर मिश्रा, अमर मल्लिक, लगन महतो, नागा महतो आदि ने कहा कि इस बच्ची को महिला दिवस के अवसर पर सम्मान देने के लिए ये तीनों धन्यवाद के पात्र है। इन लोगों द्वारा बच्ची को सशक्त बनाने के लिया किया गया एक छोटा सा प्रयास समाज के अन्य लोगों में भी जागरूकता उत्पन्न करेगा।
बच्ची को वाॅकर देते ग्रामीण।