पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bibhutipur News Wave Of Mourning In The Area On The Death Of Parmanand Singh Mlas And Officers Paid Tribute

परमानंद सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर, विधायक व अफसरों ने दी श्रद्धांजलि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विभूतिपुर|प्रखंड में शनिवार की देर रात एक दैनिक अखबार के वरिष्ठ पत्रकार विभूतिपुर निवासी परमानन्द सिंह के आकस्मिक निधन होने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार की सुबह मृत्यु की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक राम बालक सिंह सहित भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, रालोसपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामदयालु महतो, माकपा नेता महेश कुमार, राजद नेता नंदकिशोर यादव सहित आसपास के सभी प्रखंड के प्रमुख जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उनके गांव पहुंचे और पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनके पार्थिव शरीर को लेकर अंतिम संस्कार के लिए सिमरिया गंगा नंदी में किया गया जहां छोटा पुत्र ब्रजेश कुमार ने मुखाग्नि दी। वहीं, विधायक ने कहा कि परमानन्द सिंह के निधन होने से क्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यक्ति की कमी महसूस होते रहेगी। वे अपने पत्रकारिता के कार्यकाल में निष्पक्ष एवं निडर होकर हर खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने में अपना योगदान देते आ रहे थे। उनके पीछे 2 पुत्र, एक पुत्री, प|ी दो बहू, पोता, पोती से भरा पूरा परिवार है। उनके निधन पर बीडीओ धीरज कुमार, सीओ उदय कांत मिश्र, थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती, पत्रकार मनोरंजन मिश्र, अमरनाथ चौधरी, प्रभु नारायण झा, अभय आदि ने श्रद्धांजलि दी।

रोसड़ा। पत्रकार परमानंद के असामयिक निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर छा गई। पत्रकार मनोज ठाकुर के संचालन में शोक व्यक्त करने वालों में मणिशंकर कुमार, शंकर सिंह सुमन, शंभूनाथ चौधरी, रंजीत कुमार मिश्र, हरेराम चौधरी, सुनील पंजियार, सुभाष प्रसाद सिंह, राजू गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, संतोष कुमार आदि शामिल हैं।

दलसिंहसराय। पत्रकार परमानंद सिंह के असामयिक निधन पर पत्रकारों ने शोक जताया है। उनके निधन पर अरुण प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद वर्मा, श्री राजपूत, अंगद कुमार सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, संजीव नैपुरी आदि ने शोक व्यक्त किया।
खबरें और भी हैं...