पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

42 महीने के बाद पीएचसी में शुरू हुई एक्स-रे सेवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी मे शुक्रवार से एक्स-रे सुविधा बहाल हुई। पीएचसी प्रभारी डाॅ रामचंद्र महतो ने बताया कि पीएचसी मे 42 महीनों से एक्स-रे सुविधा बंद परी हुई थी। इसे एनजीओ द्वारा पुनः बहाल किया गया है। यह सुविधा मरीजों को 8 बजे से 4 बजे दिन तक नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी। पूर्व में आईजीईएमएस पटना से यह सुविधा संचालित था। इसका निविदा जुलाई 2016 मे समाप्त हो चुका था। उस कारण यह सुविधा पीएचसी मे बंद परी थी। प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि सरकार द्वारा टेंडर निकाली गई थी। इसके आलोक मे एहसानुल हक चुन्नू को वैकल्पिक रूप से सुविधा देने का आदेश दिया है। इससे पीएचसी में आने वाले मरीजों को काफी सुविधा होगी। मौके पर एएनएम ममता कुमारी, पूनम कुमारी, लैब टेक्नीशियन राजीव कुमार, अब्दुल सत्तार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...