पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वाईसीसी पटोरी ने एचएफसी हसनपुर को 5 रनों से हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शाहपुर पटोरी | प्रखंड की जोरपुरा पंचायत के खेल मैदान में जन अधिकार पार्टी के बैनर तले अमर शहीद जुब्बा सहनी शहादत दिवस के अवसर पर बुधवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन जाप के प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, प्रदेश प्रधान महासचिव सूरज नारायण सहनी एवं महिला प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष गुल फिशन जावीन संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वाईसीसी पटोरी जोरपुरा एवं एचएफसी ने दरबा को हराकर फाइनल में पहुंचा। रोमांचक मुकाबले में निर्धारित 12 ओवर मे वाईसीसी पटोरी 49 रन बनाया जबकि निर्धारित अोवर में हसनपुर की टीम 44 रन ही बना सकी। विजेता एवं उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा कप प्रदान किया गया। मौके पर राजकुमार राय, विनोद राय, रामबाबू पासवान, मंतोष, रिंकू पंडित, टुनटुन राय, रंजीत राय आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...