- Hindi News
- National
- Vidyapatinagar News Youth Dies After Being Hit By Train At Harpur Bochha Station
हरपुर बोचहा स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा हाल्ट पर सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई । मृतक की पहचान सिमरी गांव के छन्नू महतो के पुत्र कमलेश कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार युवक अपने रिश्तेदार को ट्रेन पर चढ़ाने स्टेशन पर आया हुआ था। सवारी गाड़ी पर चढ़ाने के क्रम में दूसरे ट्रैक पर आ रही पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में युवक आ गया । ट्रेन के झटके से युवक स्टेशन पर सवारी गाड़ी से टकरा गया। जिससे युवक का पैर कट जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को लेकर घर ले गए। मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया। वहीं गांव में मातम पसर गया। युवक अपने छह बहनों में इकलौता भाई था। परिजनो का रो रोककर बुरा हाल था।