- Hindi News
- National
- Samastipur News Zafar Azam Takes Charge As The Second Adrm Of The Rail Division
रेलमंडल के दूसरे एडीआरएम के रूप में जफर आजम ने संभाला पदभार
समस्तीपुर|समस्तीपुर रेल मंडल के दूसरे एडीआरएम के रूप में गुरुवार को जफर आजम ने योगदान दिया। मंडल में प्रथम एडीआरएम के रूप में संतराम मीणा पूर्व से कार्यरत हैं। बताया गया है कि मंडल में कार्य के बोझ को कम करने के लिए दो एडीआरएम के पद श्रीजीत किया गया है। गौरतलब है कि मो. जफर पूर्व में सीनियर डीसीएम के रूप में मंडल में कार्य कर चुके हैं।