12 घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग
चैत माह में बारिश क्या हुई नगर परिषद के अंदर कहीं जलजमाव तो पूरे राह बिजली भी नदारद रही। बताते चलें कि शुक्रवार को देर शाम से शुरू हुई वर्षा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रख दिया। पूरे रात से लेकर सुबह 9 बजे तक बिजली गुल रही। जिसके कारण पीने के पानी के लिए लोग परेशान रहे। बारिश होने की वजह से नगर की गलियों में जल जमाव भी हो गया। अनुमंडल कार्यालय, चौक के आस पास नासरीगंज रोड में, श्याम नगर सहित कई स्थानों पर जल जमाव तो अंजबित सिंह कॉलेज रोड एवं मुख्य मार्ग के किनारे कीचड़ पसर गया है। यत्र तत्र पड़े गंदगी एवं जाम पड़े नाले नगर की सफाई के कार्य पर सवाल खड़े कर रहे हैं। दूसरी तरफ पूरे रात हुई वर्षा की वजह से पूरे रात बिजली गुल रहने के कारण सड़कों एवं गलियों में जग मग रौशन रहने वाला अंधेरे में डूबा रहा। सुबह में एक तरफ हो रही वर्षा से लोग परेशान दिखे तो दूसरी तरफ बिजली नदारद रहने की वजह से पानी नहीं रहा। बिजली विभाग द्वारा जगह जगह हुए फाल्ट को ठीक करने के बाद लोग राहत का सांस लिए।
सिटी रिपोर्टर नासरीगंज के अनुसार
नासरीगंज के गांव व शहर के कई मुहल्लों की बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे पूरे शहर में अंधेरा छा गया। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई घरों में तो टंकी का पानी खत्म हो गया। बहुत से घरो में लगाये गए इन्वर्टर भी कुछ घंटों के बाद जवाब देने लगे। इस दौरान कई इलाकों के लोगों को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ा। जिससे लोग बिजली आने का इन्तजार करते रहे। यह बात सोचकर उपभोक्ताओ में उहापोह की स्थिति बनी हुई है।उपभोक्ता लगातार इस समस्या से परेशानी में है उपभोक्ताओं की परेशानियों का विभागीय अधिकारी को जरा भी परवाह नहीं हैं। जेई नवीन कुमार ने बताया कि 33 हजार में फॉल्ट होने के वजह से लाइन कटी हुई हैं।मौसम में सुधार होने के बाद लाइट बनाई जाएगी।
नासरीगंज के कई गांवों में बारिश के साथ ओले गिरे, फसल बर्बाद
नासरीगंज| नासरीगंज प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। शुक्रवार से शुरू हुई बारिश शनिवार को दिनभर होती रही। पूरे शहर में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। आसमान में गड़गड़ाहट के साथ दिनभर तेज हवा व तेज बारिश होती रही। इससे प्रखंड के अमियावर, पडुरी, इटिम्हा, मरोझिया, पोखराहा, पवनी, मौना, अतिमीगंज, मंगराव और महादेवा के अलावा प्रखण्ड क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। नासरीगंज की सड़के झील में तब्दील हो गया। वहीं प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पानी मे तैरता हुआ नजर आने लगा। बारिश के कारण आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की देर शाम से तेज हवा के साथ हुई बारिश से बरसात से किसानों को काफी परेशानी व नुकसान सहना पड़ा।