पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरानी जीटीरोड पर ओवरलोडेड बालू लदे 2 ट्रक किए गए जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम | जिला परिवहन विभाग ने गुरुवार देर शाम पुरानी जीटीरोड के सड़क मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम के पास ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। इस अभियान में दो ओवरलोड ट्रक जब्त किए गए हैं। जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद जिआउल्लाह ने बताया कि पुरानी जीटी रोड के सड़क मार्ग पर उतरकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान डेहरी की ओर से आ रहे वाहनों की कागजातों व चालान की जांच हुई। जांच में परिवहन विभाग ने ओवरलोड बालू लेकर जा रहे 2 ट्रक को अवैध ओवरलोडिंग में जब्त किया है।
खबरें और भी हैं...