दावथ में 212 कार्टन व 8 बोरा शराब हुई बरामद
सूर्यपुरा/ दावथ| दावथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की दोपहर थाना क्षेत्र के कवई गांव में छापेमारी कर एक घर में छिपाकर रखे 212 कार्टन व 8 बोरा शराब बरामद किया है। साथ ही शराब धंधेबाज संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मेरे साथ एसआई विजय शंकर चौधरी, श्याम कुमार व अजहर खान के साथ ही पुलिस बल के जवानों ने छापेमारी कर कवई निवासी शराब धंधेबाज संतोष कुमार के घर में छुपा कर रखे 212 कार्टून 8 बोरा में रखे कुल 11901 बोतल 2142.28 लीटर 180 एम एल का क्रेजी रोमियो शराब बरामद किया गया।