- Hindi News
- National
- Sasaram News 70 Applications For Improvement In Electricity Bill Bill Also Submitted
बिजली बिल में सुधार के आए 70 आवेदन, बिल भी हुआ जमा
20 त्रुटिपूर्ण आवेदनों का ऑन स्पॉट किया गया निष्पादन
साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के निर्देश पर शनिवार को बिजली बिल सुधार एवं बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए के सभी प्रखंड मुख्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। विशेष बिजली बिल सुधार शिविर में सदर सासाराम प्रखंड मुख्यालय, चेनारी, शिवसागर , करगहर,कोचस, राजपुर, काराकाट सहित सभी प्रखंडों से 70 विद्युत सुधार एवं मीटर रिप्लेसमेंट के लिए आवेदन लिए गए। कुल मिलाकर जिले भर में 70 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें तत्काल ऑन स्पॉट 20 आवेदन की समस्या को मौके पर ही निपटा दिया गया एवं शेष 50 उपभोक्ता की बिजली बिल की त्रुटी को अगले शिविर के पूर्व सुधार कर दिया जाएगा।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल कार्यालय में पदस्थापित विद्युत सहायक अभियंता रविशंकर कुमार स्वयं बिल संबंधित प्राप्त आवेदन को देखकर सुधार होने वाले बिल को तुरंत बिजली बिल सुधार कर उपभोक्ता को दे दिए। विद्युत उपभोक्ता बिजली बिल सुधार कैंप में जाकर अपना बकाया बिल को भी जमा करते देखे गए। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि दूर दराज के उपभोक्ताओं को बिजली बिल की परेशानी को देखते हुए मुख्यालय ने यह फैसला लिया है कि इस तरह का विशेष शिविर प्रत्येक माह को दूसरे शनिवार को प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में लगेगा। ताकि लोगों को बिजली बिल सुधार के लिए ज्यादा परेशानी का सामना नही करना पड़े। इसके बावजूद भी हमारे अवर प्रमंडल कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस को बिजली बिल सुधार के लिए पूर्व की भांति आवेदन लिए जाएंगे। प्रखंड स्तर पर आयोजित कैंप में सहायक अभियंता राजस्व, आई टी मैनेजर, कनीय विद्युत अभियंता आपूर्ति आईटीएम के पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी रजिस्टर एवं मनी रसीद के साथ उपस्थित थे।