पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रौनियार सेवा सदन में हुआ भव्य होली मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सासाराम| होली के उपलक्ष्य में रविवार को नूरनगंज स्थित रौनियार सेवा सदन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रौनियार समाज के जिलाध्यक्ष ने किया। इस समारोह में वैश्य समाज के सभी वर्ग के लोग जुटे हुए थे। सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा व मिठाई खिलाकर कर एक दूसरे को होली की बधाई दी। विधायक जवाहर प्रसाद ने फाग गायन प्रस्तुत कर समारोह में समां बांध दिया। संचालन जगदीश प्रसाद ने किया। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष डॉ शिवनाथ चौधरी, गुरु प्रसाद, सरदार सूचित सिंह पप्पू, दीपक तांती, चौरसिया समाज के अध्यक्ष ओम चौरसिया, अध्यक्ष बिहार राइस मिल राजू गुप्ता थे।
खबरें और भी हैं...