नशे की हालत में एक व्यक्ति गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने बुढ़वल गांव से एक व्यक्ति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार ब्यक्ति बुढ़वल निवासी दारा सिंह बताया गया है । थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर नशे की हालत में इसकी गिरफ्तारी की गई है । चिकित्सीय जांच के बाद इसे जेल भेज दिया गया ।