पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौहट्टा में सोन में नहाने गया युवक डूबा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय प्रखण्ड के तिलोखर गांव के कुंदन पासवान के पुत्र धर्मेंद्र पासवान 20 वर्ष का मौत सोन नदी में डूबने के कारण हो गयी है। उक्त युवक अपने गांव के दोस्तों के साथ सोन नदी में स्नान करने गया था। सोन नदी में धर्मेंद्र पासवान के डूब जाने के कारण तिलोखर गांव में कोहराम मच गया है।

परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया है । घटना शनिवार देर शाम की है जब युवक अपने मित्र मुन्ना चौधरी के साथ स्नान करने गया था। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी में चला गया।

रात में शव को खोजा गया, लेकिन नहीं मिला। रविवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बैजू मिश्रा, सीओ बृज बिहारी कुमार, चुटिया के थानाध्यक्ष श्रीराम चौबे, मुखिया रामपुकार साह, गुड्डू सिंह, चांद चौबे, गोरख चंद्रवंशी आदि सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। मछुआरों व गोताखोरो की मदद से शव को खोजबीन की जा रही है। पानी काफी दूरी में तथा गहरा होने के कारण परेशानी हो रही है। बताया जाता जाता है कि युवक पोकलेन व जेसीबी का ड्राइवर था। बाहर जाकर चलाता था तथा घर के सारा खर्च चलाता था। युवक होली के छुट्टी में अपने घर तिलोखर घर आया था तथा मित्र के साथ स्नान करने चला गया।

गांव में युवक की डूबने की खबर से मातम पसर गया है। सभी शव की तलाश में ही लगे हैं। कई घरों में भोजन भी नहीं बन पाया है। थानाध्यक्ष श्रीराम चौबे ने पड़रिया नौहट्टा व झारखंड के घाटों के नाविकों को सूचना दी गयी है। शव बरामद होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। इधर युवक के डूबने की घटना की जानकारी के बाद से परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।



सिर्फ वही नकारात्मक खबर जो
अापको जानना जरूरी है।
खबरें और भी हैं...