पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dehri News Aam Aadmi Party Workers Launched Membership Drive Through Nukkad Sabha

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभा के जरिए सदस्यता अभियान चलाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपने राष्ट्र निर्माण अभियान को जन जन तक पहुंचाने का उद्देश्य बताते आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा की और सदस्यता अभियान चलाया। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुलाम कुंदनम के नेतृत्व में सदस्यता रथ यहां पहुंचा। उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते कहा कि अब समय संकीर्ण राजनीति से ऊपर उठकर मानवतावादी विकास करने का है। उन्होंने जाति संप्रदाय से अलग हटकर विकास के सवाल पर लोगों को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं को रोजगार की बजाय नफरत का हथियार थमाया जा रहा है। उन्मादी समाज के निर्माण किए जा रहे हैं। समाज के कमजोर तबकों, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने एलईडी टीवी के माध्यम से आम आदमी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों एवं किए गए कार्यों को प्रचारित किया। बताया कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी सदस्य के रूप में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने सदस्यता भर्ती के लिए मिस्ड कॉल नंबर और वेबसाइट की भी जानकारी दी। इस मौके पर रोहतास कैमूर के सदस्यता अभियान प्रभारी सत्येंद्र कुमार सत्या ने बताया कि अब तक डेहरी में 16 सौ से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। यह क्रम लगातार जारी है। इस मौके पर गोपाल कृष्ण राय, शंकर मोहंता सहित अन्य उपस्थित थे।

नुक्कड़ सभा के मौके पर उपस्थित लोग।
खबरें और भी हैं...