- Hindi News
- National
- Rohtas News Abhinav Kala Sangam Will Conduct Special Drama Festival In June
अभिनव कला संगम जून में विशेष नाट्य महोत्सव का करेगा अायाेजन
सांस्कृतिक संचेतना का प्रतिनिधि मंच के रूप में जिले की चर्चित संस्था अभिनव कला संगम अप्रैल महीने में रक्तदान शिविर तथा जून महीने में एक दिवसीय विशेष नाट्य महोत्सव का आयोजन करेगी। यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष प्रो रणधीर सिन्हा व महासचिव कौशल कुशवाहा ने बताया कि संस्था के कार्यालय डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में हुई बैठक के बाद संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया कि अप्रैल महीने में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि पिछले वर्ष संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बहुतेरे लोगों की जिंदगी बचाने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई थी। संस्था दिसंबर महीने में नाट्य समारोह के साथ-साथ सालों भर विभिन्न तरह की कार्यक्रम आयोजित करती है। पिछले वर्ष से रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था द्वारा किया जा रहा है, जो काफी सफल रहा है। इसे देखते हुए इस वर्ष पुनः अप्रैल माह में रक्तदान शिविर का आयोजन संस्था के कार्यालय डालमियानगर स्थित ड्रीम हाउस में किया जाएगा। संयोजक आशुतोष कुमार श्रीवास्तव व रामकृष्ण शर्मा ने बताया कि अब तक रोहतास जिले में विशेष नाट्य महोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। ऐसे में संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया है, कि जून महीने में एक दिवसीय विशेष नाट्य महोत्सव का आयोजन होगा। जिसमें देश के चुनिंदा नाटक टीमों द्वारा नाटक का प्रदर्शन व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।