पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अकाेढ़ीगाेला ने जूनियर टाइगर क्लब काे हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राेहतास डिस्ट्रिक क्रिकेट एसेसिएशन द्वारा आयोजित सुनील ज्वाला क्रिकेट टूर्नामेंट का 44 वां मैच जूनियर टाइगर व अकोढ़ीगोला क्रिकेट टीम के बीच खेली गई। जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्ले बाजी करते हुए अकोढ़ीगोला की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में 9 विकेट खोकर 237 रन बनाए। अकोढ़ीगोला टीम की तरफ से अंकित ने 30 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली। आजाद ने 32 गेंद पर 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जूनियर टाइगर क्रिकेट टीम ने 25 ओवर में 8 विकेट खोकर मात्र 131 रन बना पाई। जूनियर टाइगर की ओर से बल्लेबाजी में गोलू ने 62 गेंदों पर 27 रन बनाए। गंगा ने 16 गेंद पर 28 रन बनाए। इस मैच को अकोढ़ीगोला की टीम ने 106 रनों से जीत लिया।इस मैच में अंपायर की भूमिका में अनु आशीष व सौरभ कुमार थे। स्कोरर की भूमिका में अंशु कुमार थे। इस मौके पर लोगों ने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई की।

खबरें और भी हैं...