पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जीयर स्वामी जी महाराज के सानिध्य में हो रहे ज्ञान यज्ञ में गुरुवार की रात समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें घंटो गीत संगीत के माध्यम से लोगो ने मनोरंजन किया। इस कार्यक्रम में कई गांवों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। चर्चित गायक छोटू बिहारी के अलावे चैता गायन में खेलड़ियां, बडीहा व महुअरी गांव के ग्रामीण कलाकारों ने अपने गीत गाने के माध्यम से लोगों को भी खूब झुमाया। बडीहा की टीम ने सुमिरन कंठे सुरवा ... के बाद चिरवा हरले दुसाशन ये रामा घाव कृष्णा की प्रस्तुति सुर ताल के साथ कर खूब बाहबाही लूटी। वहीं महुअरी की गायक मंडली ने खुद को रामचरित मानस के प्रसंगों पर आधारित गायन से नहला पर दहला साबित करने का सफल प्रयास किया।

भक्ति गीतों से छाेटू बिहारी ने माहौल को बनाया भक्तिमय

इसके साथ ही छोटू बिहारी ने अपने भक्ति गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इनके गीत ‘’ रउवे में देखनी ए स्वामीजी लउके ले घनश्याम हो पर दर्शक ताली बजाते देखे गए । वहीं इन्हीं के गीत लक्ष्मी प्रपन्न स्वामी जी भइले योगी, शरण गहे जगदीश हो ‘’ सबको भावुक कर दिया । इसके अलावे श्रीमन्नारायण, नारायण सुर की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी । यज्ञ समिति के सचिव अजय सिंह, सुरेश गुप्ता ने बताया कि स्वामी जी से मिली स्वीकृति पर भजन संध्या आयोजित किया गया था। गायक व स्रोताओं की सुविधा और ब्यवस्था में डॉ संजीत सिंह, हरेंद्र यादव, परशुराम सिंह, सहित कई युवा बुजुर्ग कार्यक्रम को सफल बनाने में तत्पर थे ।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार
खबरें और भी हैं...