एनपीआर व एनआरसी के विरोध में बहुजन क्रांति मोर्चा ने किया प्रदर्शन
एनपीआर, एनआरसी व सीएए के खिलाफ बहुजन क्रांति मोर्चा ने गुरूवार को विरोध प्रदर्शन किया। वामन मेश्राम के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में सरकार विरोधी नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू की गई नागरिकता संशोधन कानून से लोगों को काफी परेशानी होगी। इसको लेकर लगातार आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस कानून के विरोध में दूसर विरोध प्रदर्शन संपन्न हुआ। तीसरा चरण का आंदोलन प्रखंड स्तरीय रैली निकालकर किया जाएगा। चौथ चरण भारत बंद किया जाएगा। पांचवां चरण आंदोलन मुहल्ला कमेटी के द्वारा किया जाएगा। मोर्चा के जिला संयोजक सुशील कुमार ने कहा कि यह आंदोलन 17 मुद्दों को लेकर किया जा रहा है। राजाराम कुशवाहा, जितेद्र कुमार, दशरथ सिंह यादव, नागेंद्र शर्मा, संजना राज, चंद्रावती कुमारी मौजूद थीं।
प्रदर्शन करते बहुजन क्रांति मोर्चा के लोग।