डेहरी विधायक के बॉडीगार्ड ने मारपीट का किया केस
डेहरी सदर| डालमियानगर थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी व भाजपा विधायक सत्यनारायण यादव का अंगरक्षक सुचित कुमार ने स्थानीय थाना में मारपीट करने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि वह विधायक आवास से सुबह अपने गांव जा रहा था इसी दौरान गंगौली निवासी कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। अंगरक्षक ने स्थानीय विरेंद्र यादव, भोला कुमार सहित अन्य चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। होली के दौरान उसके भाई के साथ आरोपियों का विवाद हुआ था।