जीटी रोड पर ओवरलोडिंग के खिलाफ चला अभियान
सासाराम |जिला परिवहन विभाग ने बुधवार को जीटी रोड सड़क मार्ग पर चेक पोस्ट के समीप ओवरलोड बालू लदे वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। इस अभियान में चार बालू लदे ओवरलोड ट्रक जब्त किए गए। जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी मोहम्मद जिआउल्लाह ने बताया कि उनके नेतृत्व में प्रवर्तन अवर निरीक्षक अंजनी कुमार पाठक के साथ एनएच दो जीटी रोड सड़क मार्ग पर उतरकर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया गया। सघन जांच के दौरान डेहरी की ओर से आ रहे वाहनों की कागजातों व चालान की जांच की गई। परिवहन विभाग ने एन एच दो सड़क मार्ग से ओवरलोड बालू लेकर जा रहे 5 ट्रक को ओवरलोडिंग में जब्त किया।