पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

करगहर में खड़े युवकों को कार ने रौंदा, पांच घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड क्षेत्र के सेमरिया गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप एक बाइक सवार को बचाने के क्रम में कार सड़क पर खड़े लोगों में टकरा गई। जिसमें 5 युवक घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है की पटवाडीह निवासी मुकेश पांडेय, लोकेश पांडेय, दीपक दुबे, नंदू पांडेय तथा अमित पांडेय एक कार पर सवार होकर सेमरिया गांव जा रहे थे कि सामने से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार को बचाने के क्रम में कार सड़क पर खड़े लोगों में टकरा गई। जिसमें 5 लोग घायल गए। घटना के बाद मौके पर दर्जनों आक्रोशित लोग इकट्ठा हो गए। जिन्होंने कार पर सवार पांचों को नीचे उतार कर जमकर पिटाई की। जिसमें उक्त पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों का गुस्सा यही तक नहीं रुका। इन्होंने कार को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया। कार से टकराने में सेमरिया निवासी सुकर राम, सुंदरलाल राम, राहुल राम, पिंटू राम तथा कमल कुमार राम घायल हुए हैं। जबकि आक्रोशित भीड़ द्वारा पीटे जाने से पटवाडीह गांव निवासी उक्त पांचों कार सवार घायल हुए हैं। इस घटना में दोनों द्वारा थाने में शिकायत की गई है। पुलिस जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...