पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नटवार के चौबेपुर में चैता गायन का हुआ आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चैता भोजपुरी समाज का अनुपम उपहार है जो हमे पिढ़ी दर पिढ़ी पूर्वजों से विरासत में मिलता आ रहा है। उक्त बातें भाजपा के महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने चौबेपुर गांव में गुरुवार को आयोजित चैता का उद्घाटन के पश्चात कही। आगे उन्होंने कहा कि आधुनिकता के चकाचौंध लोक संस्कृति को बनाये रखने का प्रयास सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से जहां आपसी प्रेम संबंध एवं भाईचारे को बढ़ावा मिलता है वहीं ग्रामीण लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता। उन्होंने इस आयोजन के लिए चौबेपुर के लोगों कै धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के प्ररंभ में आयोजक मंडल शिव नारायण चौबे, रामाश्रय चौबे, श्याम बिहारी चौबे, अरबिंद चौबे, संतोष चौबे, अलख चौबे, रामानंद चौबे, दिनानाथ चौबे, ज्ञानेश्वर पाण्डेय, कमता चौबे, मुनमुन चौबे आदि द्वारा आगत अतिथियों एवं कलाकारों को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात चर्चित व्यास दारेखाप के चर्चित व्यास महेन्द्र दुबे ने गणेश वंदना के बाद सदाबहार चैता गीत की तो दर्शक श्रोता झुम उठे। ठण्ड के बावजूद रातभर श्रोता चैता के धुन पर झुमते रहे। मौके पर सैसड़ पंचायत के पूर्व मुखिया डा० जितेन्द्र पाठक, स्थानीय मुखिया पारस नाथ राय, डीपीएस स्कूल बिक्रमगंज के निदेशक अखिलेश सिंह, महेन्द्र तिवारी, कॉग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय, अनुपम चौबे, विमलेश चौबे सहित आसपास के गांवों से भारी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...