पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sasaram News Chandrasekhar Ji Made The Whole Nation Believe In His Talent Saryu Rai

चंद्रशेखर जी ने पूरे देश को अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा: सरयू राय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की याद में चंद्रशेखर विचार मंच द्वारा शनिवार को ओझा टाउन हॉल में आयोजित चंद्रशेखर महोत्सव में भाग लेने पहुंचे झारखंड के चर्चित विधायक सरयू राय और जहानाबाद के पूर्व सांसद डॉ अरूण कुमार ने बताया कि चंद्रशेखर जी की दृढ़ता के कायल थे उनके विरोधी राजनेता। जिससे वे बिना प्रभावित हुए नहीं रह पाते थे। विज्ञान देव जी की अध्यक्षता और विजय बहादुर के संचालन वाले इस महोत्सव का उद्घाटन सरयू राय ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि उत्तरप्रदेश के बलिया जिला में इब्राहिम पट्टी के गांव में एक सामान्य किसान के घर पैदा हुए चंद्रशेखर जी की दृढ़ता ही थी कि वे बिना किसी मंत्री पद की लोभ में आए सीधे प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे। उनकी दृढ़ कार्य शैली सदन में हमेशा प्रेरणापरक रही। जिसका सबने अनुश्रवण किया। सरयू राय ने चंद्रशेखर जी को अद्भुत और विलक्षण प्रतिभा के धनी व्यक्ति बताया। काश्मीर से कन्या कुमारी तक निकले अपनी पदयात्रा पर चंद्रशेखर जी ने पूरे देश को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े एक-एक वाकए सुनाए गए

महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ अरूण कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर जी राजनीतिक शैली विरोधियों को इस तरह प्रभावित करती थी कि वे उनके कायल हो जाते थे। दोनों सदनों की शोभा बढ़ा चुके पूर्व प्रधानमंत्री ने जिस अंदाज में सता को ठोकर मारा, अपने हर दोस्त को दोस्त बताने से नहीं हिचके। यहां तक की सादगी के साथ सच को स्वीकार भी किया। यह उन्हें अलग संसदीय पंक्ति में खड़ा करता है। डॉ अरूण कुमार ने इस मौके पर बिहार के शिक्षा के ऊपर प्रकाश डालते हुए राज्य सरकार पर सीधा निशाना साधा और कहा कि हड़ताली शिक्षकों के साथ सरकार का रवैया तानाशाह की तरह दिख रही है। इससे बिहार की शिक्षा व्यवस्था और भी चौपट होगी। पूर्व सांसद ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था चौपट करने में वर्तमान सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ा है। हड़ताली शिक्षकों से बातचीत शुरू नहीं हुई तो यहां की शिक्षा व्यवस्था पद से बदतर की ओर बढ़ेगी। पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े एक-एक वाकए सुनाए गए।


कई दिग्गज हुए शामिल


कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समाजवादी नेता मिथलेश कुमार, पूर्व विधायक मुरारी गौतम, अखिलेश सिंह, डॉ शिवशरण सिंह, क्षितिज सिंह, युवा लोजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमतोष बंटी, रूचि कुशवाहा, ज्ञानेंद्र कुमार ज्ञानू, अभिषेक पाठक, बंटी सिंह, सतेंद्र चंद्रवंशी, हरेंद्र हरियाली, विकास पासवान, रामनारायण पासवान, दीना गुप्ता, बब्लू सिंह, रजनीश श्रीवास्तव, नीतीश सिंह, चंदन सिंह, बॉबी सिंह,झुन्ना सिंह, अंकुश सिंह, अरविंद सिंह आदि ने अपने विचार पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की याद में आयोजित महोत्सव में रखा। कार्यक्रम की शुरूआत चंद्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण और विवेक सिंह के स्वागत भाषण के साथ की गई। उसके बाद विज्ञानदेव जी ने अपने अध्यक्षीय संबाेधन में चंद्रशेखर जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने आयोजन को प्रासंगिक बताते हुए कहा कि इससे राजनीतिक क्षेत्र में आने वाले युवाओं को बेहतर शिक्षा मिलेगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते झारखंड के विधायक सरयू राय।

पूर्व सांसद डॉ. अरूण कुमार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिभा का बखान किया
खबरें और भी हैं...